तानाशाह शासन को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है – जमील सिद्दीकी

August 5, 2021 3:43 PM0 commentsViews: 454
Share news

समाजवादी की सरकार बनते ही गरीबों को दी जाने वाली 500 रुपये की पेंशन धनराशि बढ़ाकर 1500 कर दी जाएगी, कन्या विद्या धन, लैपटॉप सहित सारी योजनाओं को फिर लागू किया जाएगा

 

निज़ाम अंसारी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी आन्दोलन के पुरोधा स्व.जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ सपा नेता/पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद जमील सिद्दीकी के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गयी।

सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा के माध्यम से बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं की शोषणकारी नीतियों, तथा लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किया। साइकिल यात्रा शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भैंसहवा चौराहे से शुरू होकर पकड़ी चौराहे पर आकर समाप्त हुई। साइकिल यात्रा के माध्यम से सपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से संवाद करके जागरूक किया।

साइकिल यात्रा के दौरान सपा नेता जमील सिद्दीकी ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र जी को उनकी जयंती पर सादर नमन करते हुए समाजवादी मूल्यों की पुनर्स्थापना हेतु आज से ‘2022’ का महाअभियान शुरू हो गया है। वर्तमान भाजपा सरकार से समाज का हर तबका परेशान हो गया है, पूरा प्रदेश परिवर्तन की ओर देख रहा है। अब इस शासन को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

 यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिराम यादव, बरखु चौहान, सुरेंद्र यादव, टीकोरी यादव, अमिरुल्लाह चौधरी, ओम प्रकाश यादव, मोहन प्रधान, राम पुजारी, हैदर अली चौधरी, इरशाद खान, संजीव जायसवाल, बृजेश यादव, दुर्गेश यादव, कमल किशोर, जगजीवन, राम अवतार यादव, अजय चौरसिया, आमिर, बबलू सिंह, अरमान अंसारी, राजनेत, सूरज भास्कर, महफूज, वहाज अहमद, अर्जुन भारती, मंजूर, मोहब्बत अली राजू पेंटर, राहुल यादव, इरशाद खान आदि सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply