केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा बोले, भाजपा सरकार बनते ही कई मंत्री जाएंगे जेल

February 19, 2017 5:33 PM0 commentsViews: 269
Share news

नजीर मलिक

pali

सिद्धार्थनगर। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने आज जिले में तीन चुनावी सभाएं करते हुए दहाड़ लगाई है कि भाजपा सरकार में कोई दागी या अपराधी नहीं है। लेकिन सपा दागियों से भरी हुई है। कई दागी और भ्रष्ट विधायक मंत्री तक बन चुके हैं। यूपी में भाजपा की सरकार बनते ही सपा शासन के कई मंत्री जेल के सीखचों के पीछे होंगे।

आज बांसी विधानसभा सीट के बांसी और कपिलवस्तु सीट के उस्का बाजार व ककरहवा टाउन में चुनावी सभा करते हुए केन्द्रीस मंत्री महेश शर्मा कानून व्यवस्था के मुद्दे पर अखिलेश सरकार के खिलाफ खूब गरजे। उन्होंने कहा कि सपा गुंडों और अपराधियों की पार्टी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुचिता की राजनीति करती है। भाजपा में किसी भी दागी के लिए कोई जगह नहीं है। लेकिन सपा में दागियों की भरमार है। उन्होंने कहा कि सपा वर्कर लूट वसूली और जमीन कब्जा करने में लगे हैं। जनता ने भाजपा चुनने का मन बना लिया है। चुनाव बाद जैसे भी भाजपा की सरकार बनी, सबसे पहले सपा के भ्रष्टमंत्रियों को जेल भेजा जायेगा।

इससे पूर्व कांग्रेस सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकास के बहुत काम कर रहे हैं। शौच मुक्त गांव और फ्री गैस सिलेन्डर देकर उन्होंने देश की कराड़ों महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में बांसी के भाजपा उम्मीदवार जय प्रतापसिंह, कपिलवस्तु के उम्मीदवार श्यामधनी राही भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply