सपा की मासिक बैठक में चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग, 08 अक्टूबर को देंगे ज्ञापन
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष जोखन चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन सहित कई बिंदुओं पर चर्चा कर 8 अक्टूबर को “संविधान बचाओ” सप्ताह के तहत चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी और कार्यवाही को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार कर रणनीति बनाई गई।
मासिक बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लालजी यादव रहे। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहां की देश का चुनाव आयोग पूरी तरह से भाजपा के हाथ की कठपुतली बना हुआ है और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे है। एसआईआर के बहाने देश में करोड़ों लोगों को मतदाता सूची से नाम काटकर वोट के अधिकार से वंचित कर दिया गया, संविधान हमें 18 वर्ष पूर्ण होने पर वोट का अधिकार देता है परंतु भाजपा के हाथ की कठपुतली चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हमारा वोट काटकर हमें वोट के अधिकार से वंचित कर देना चाहते है।
चुनाव आयोग का यह कृत्य पूरी तरह से संविधान विरोधी और लोकतंत्र विरोधी है। आगामी 8 अक्टूबर को “लोकतंत्र बचाओ” “वोट बचाओ” संविधान बचाओ” सप्ताह को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने तथा कार्यवाही की मांग को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय से कार्यवाही की मांग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जनहित के हर मोर्चे पर विकल है महंगाई और बेरोजगारी से पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती है। कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करावे और जो नाम गलत है उसे कटवाने का काम करें।
बैठक में पूर्व विधायक विजय पासवान, पूर्व प्रमुख महेश कन्नौजिया, चंद्रमणि यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, मोहम्मद अमून मेकरानी, कृष्ण नाथ यादव, सोनू यादव, राम सेवक लोधी, चंद्रहास यादव, चंद्रजीत यादव, रमजान अली, शेषमन पासवान, राजू चौधरी, घनश्याम जयसवाल, नवल यादव, शैलेंद्र शर्मा, अंगद यादव, घिसियावन यादव, सतीश चौधरी, रवि शंकर यादव, लव कुश साहनी, बृजेश यादव, जीत नारायण साहू, विनोद चौधरी, विजय यादव, मुस्तकीम, राममिलन शुक्ला, मोहम्मद रईस, मोहम्मद अयूब, कलाम अहमद, राममिलन यादव, जुनेद आलम, राधे कृष्णा चौधरी, महेश यादव, अब्दुल लतीफ, सुग्रीव यादव, राम शंकर मौर्य, परशुराम यादव, चंचल रावत, आकाश रावत, रामराज यादव उपस्थित रहे।





