सपा में शामिल पूर्व विधायक अनिल सिंह का शोहरतगढ़ विधानसभा में भव्य स्वागत

September 18, 2021 9:25 AM0 commentsViews: 713
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। पूर्व विधायक अनिल सिंह सपा में शामिल होने के बाद शुक्रवार को लखनऊ से जनपद में पहुंचे। उनके जनपद सीमा में प्रवेश करने पर शोहरतगढ़ विधानसभा के मढ़नी, तुलसियापुर, शोहरतगढ़,  चिल्हिया आदि चौराहों पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में भ्रष्टाचार व महंगाई चरम पर है गरीब, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। रोजगार देने और अच्छे दिन लाने का झूठा वादा करने वाली भाजपा सरकार को परास्त करने वाली पार्टी सपा ही है।
सपा सरकार में जिन विकास कार्यों का प्रस्ताव हुआ था उसे अपना कार्य बताकर योगी सरकार जनता को गुमराह कर रही है। जनता इस सरकार से थक चुकी है अब बदलाव चाहती है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी कर चुकी है।
इस दौरान जोखन चौधरी, सोनू यादव, जावेद अहमद, ब्लाक प्रमुख लोटन आशीष प्रताप सिंह, प्रभात सिंह (प्रिंस), सेवक प्रधान, घनश्याम जायसवाल, राकेश दुबे, अजय चौरसिया आदि सहित सैकड़ों सपाई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply