पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता हरीराम यादव अब नहीं रहे

June 22, 2022 12:29 PM0 commentsViews: 485
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीराम यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने मंगलवार की रात करीब 10 बजे अपने पैतृक निवास विकास खंड लोटन के ग्राम हरिगाव में अंतिम सांस ली। वे लगभग 70 वर्ष के थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कोरोना के समय फेफड़े में इन्फेक्शन हुआ था तभी से उनका इलाज चल रहा था। उनके दो बेटे हैं जिनका नाम मानस और मनीष यादव है। स्व. यादव की एक बात बहुत मशहूर थी, वे हर बात में “जय हनुमान जी” जरूर कहते थे। इसलिए उन्हें बहुत लोग मिलने पर जय हनुमान नाम से भी पुकार लिया करते थे।
बतया जाता है कि उन्होंनेे अपने गृह ब्लाक लोटन क्षेत्र के विकास और शिक्षा को ध्यान में रखते हुए श्री भद्रसेन सिंह स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय का समीप के गांव मैनहवा में निर्माण कराया था। स्व. यादव समाजवादी पार्टी के ख्याति प्राप्त नेता थे। उन्हें मुलायम सिंह यादव से लेकर जिले के सभी सपाई आदर व सम्मान देते थे। उनके गृह ब्लाक के अलावा पूरे जनपद में सामाजिक कार्यो व पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर उनका काफी महत्वपूर्ण योगदान रहता था।
स्व. यादव के निधन से सपा नेता पूर्व विधायक अनिल सिंह, लालजी यादव, उग्रसेन सिंह, अनूप यादव, जमील सिद्दीकी, सोनू यादव, खुर्शीद आलम, विजय पासवान, विजय यादव, अमरेंद्र पाण्डेय, राकेश मणि त्रिपाठी, चंद्रजीत यादव, चंद्रजीत जैसावल, चन्द्रमाणी यादव आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Leave a Reply