संविधान ने वंचितों को दिया सत्ता में भागीदारी और मतदान का अधिकार

November 26, 2026 7:55 PM0 commentsViews: 7
Share news

आजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर गुरुवार को प्रदेश सचिव राम मिलन भारती की अगुवाई में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पथरकट ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से वंचित समाज को सत्ता में भागीदारी और मतदान का अधिकार दिलाया। संविधान की बदौलत ही आज दलित और पिछड़े वर्ग के लोग आरक्षण का लाभ लेकर सरकारी नौकरियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं और आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संविधान ने समाज के सभी वर्गों को समानता, सम्मान और अधिकार के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर जिला महासचिव कमरूजमा खान, मोहम्मद जमील सिद्दीकी, राम सेवक लोधी, महेश कन्नौजिया, श्याम विश्वकर्मा, इशहाक अंसारी, राजेंद्र प्रसाद, चंद्रभान पहलवान, जोखन चौधरी, विजय चौधरी, सतीश चौधरी और राजू चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply