पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद करीबी व पूर्व प्रमुख तौलेश्वर हिस्ट्रीशीटर घोषित

October 25, 2017 3:14 PM0 commentsViews: 1973
Share news

अमित श्रीवास्तव

सिद्धार्थनगर।  हाल तक मिश्रौलिया के ब्लाक प्रमुख रहे सपा नेता तौलेश्वर निषाद को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की श्रेणी में डाल दिया है। उनकी हिस्ट्रीशीट मिश्रौलिया थाने में खोली गई है।तौलेश्वर निषाद पूर्व विधान सभाध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के करीबी माने जाते हैं।  सपा नेता की हिस्ट्रीशीट खोलने से विपक्षी दलों में आक्रोश है। लोगों ने इसे सजत्ता पक्ष के इशारे पर किया गया कार्य बताया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सपा नेतातौलेश्वर निषाद की हिस्ट्रीशीट मिश्रौलिया थाने में खोली गई है। इनकी हिस्ट्रीशीट संख्या 12 A है। जानकारी के मुताबिक तौलेश्वर के खिलाफ  16 मुकदमें दर्ज हैं।क्षेत्र में इनका आतंक है, लिहाजा इनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। हालांकि समाजवादी पार्टी इसे राजनीतिक दबाव में किया गया दुष्कृत्य बतारही है, परन्तु पुलिस इनके आपराधिक रिकार्ड  को लेकर पूरी तरफ आत्मविश्वास में है।

सपा नेता पर कितने मकदमे दर्ज हैं

सपा नेता तौलेश्वर निषाद  के खिलाफ मुकामी थाने पर कुल 16 मुकदमे  पंजीकृत है। जिनमें अनेक मुकदमे गंभीर धाराओं में  रजिस्टर्ड हैं। पुलिस के मुताबिक 2006 में अवैध खनन, 2007 में 3/4गुण्डा अधिनियम, राष्ट्रीय गरिमा का अपमान, 2009 में 110जी, 2011में हत्या का प्रयास सहित गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज है। सपा नेता  इन मुकदमो के कारण  में पूर्व में कई दिनों तक जेल में भी रहे हैं। पुलिस का मानना है कि यह समाज के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। इसलिए इन पर कार्रवाई जरूरी है।

क्या है तौलेश्वरकी सियासी पृष्ठभूमिे

तौलेश्वर निषाद एक माह पूर्व तक खुनियांव ब्लॉक के पूर्व प्रमुख रहे है। इनके पिता शिव सम्पत भी राजनीति में  सक्रिय रहे हैं। पिता भी माता प्रसाद के करीबियों में थे। ये भी इटवा विधानसभा के सपा नेता माता प्रसाद पान्डेय के शुरू से ही साथी है। राजनीति में इनका पूरा परिवार माता प्रसाद पान्डेय के साथ ही रहता है।वर्तमान में इनके परिवार के लोग जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर काबिज हैं।

इस बारे में मिश्रौलिया थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि तौलेश्वर निषाद के खिलाफ एक दर्जन से अधिक गम्भीर धाराओ में मुकदमे पंजीकृत है।इनकी हिस्टीशीट संख्या  12A है। इसकी रिपोर्ट अधिकारियो को प्रेषित की गयी है।वही सपा नेता तौलेश्वर निषाद  ने कहा कि मेरे खिलाफ जो भी मुकदमे दर्ज है राजनीति से प्रेरित है।मै कोई अपराधी नहीं हूँ।मेरे खिलाफ अगर पुलिस ने हिस्टीसीट खोला है तो ये राजनीति के कारण ही खोला गया है।

Leave a Reply