सरदार पटेल को नमन कर सपाइयों ने लिया उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प

November 1, 2018 5:16 PM0 commentsViews: 270
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। सपा जिला कायालय पर देश के प्रथम गृह मंत्री व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143 वीं जयंती भव्य तरीक़े से मनाई गई। इस अवसर पर  सपा नेताओं  ने उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्तित किया। किया। जयंती कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेताओं ने लौह पुरूष को नमन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माता प्रसाद पांडेय ने कहा देश की आजादी में पटेल जी का योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण था। देश के 562 रियासतों को मिला कर एक मजबूत भारत निर्माण किया था। जिसका नतीजा है आज पूरे विश्व में भारत की तूती बोलती है।

कार्यक्रम में पूर्व राज्य सभा सदस्य आलोक तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल ऐसी महान नेता थे। जो सदैव किसानों के कल्याण की बात करते थे। इसी कारण उन्हें किसानों का मसीहा कहा जाता है। पूर्व विधायक लालजी यादव व पूर्व प्रमुख उग्रसेन सिंह ने कहा कि आथिर्क व औद्दोगिक विकास में भी उनके योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है। पूर्व जिलाध्यक्ष राम चन्द्र र यादव, जिला उपाध्यक्ष अनूप यादव व सचिव तौलेशवर निषाद ने पटेल के योगदान व कार्य के बारे में विस्तार से बताया।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय चौधरी व संचालन महासचिव अफसर रिज्वी ने किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक विजय पासवान, राम कुमार चिंकू यादव, सपा महिला सभा प्रदेश सचिव इंद्रासना त्रिपाठी, मुरली मिश्रा, राम चंदर चौरसिया, आदि ने  संबोधित किया। इस मौके पर बाबूराम यादव, अजय यादव,लछमन चौधरी, राम सागर चौधरी, डा. धीरेंद्र यादव, विजय यादव,कृष्णनाथ यादव, चमन आरा राइनी, कलाम, अंबिकेश श्रीवातव, धीरू यादव, तुफैल अहमद,सुभांगी भारत, अनीता दिरवेदी, सोनू यादव, आकाश रावत, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply