सिद्धार्थनगरः सपा ने किया सभी उम्मीवार घोषित, जानिए किस–किस पर लगा दांव

November 4, 2017 2:16 PM0 commentsViews: 3591
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर. नगर निकाय चुनाव के लिए आज यानी शनिवार से नामांकन शुरू होने के साथ ही सपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जबकि भाजपा, कांग्रेस व बसपा में अभी भी टिकट के लिए लखनऊ में उम्मीदवारों के बीच घमासान जारी है। जिले में निकाय चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

सदर से संजय कसौधन

समाजवादी पार्टी की सूची में सदर नगर पालिका की सीट से सपा ने नए व व्यापारी चेहरे संजय कसौधन पर अपना दांव लगाया है।संजय कसौधन सिद्धार्थनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं।  नगर में कसौधन वैश्य की तादाद अच्छी है। शायद इसी बात को ध्यान में रख कर  सपा हाई कमान ने इन पर दांव लगाया है। सपा यहां मजबत पाजिशन में रहती है। देखना है कि वह अपने समथर्क वर्ग को किस प्रकार एकजुट कर पाते हैं। उन्हें  चुनाव में कड़ी मेहनत करनी होगी।

बांसी से इद्रीश पटवारी

सपा ने  बांसी नगर पालिका से पार्टी  के पुराने ही परिवार पर ही अपना भरोसा जताया है। यहां पर बांसी की निवर्तमान पालिका अध्यक्ष चमन आरा राइनी के पति मोहम्मद इन्द्रीश राइनी पटवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। राइनी के पिता भी इस पद को सुशोभित कर चुके हैं। यह चुनाव में मुख्य संघर्ष में रहेंगे। इनकी छवि अच्छी बताई जाती है।

उस्का से पुनीता यादव,  अतीक, केशरी भी

इसके अलावा  जिले के नगर पंचायत उस्का बाजार से पुनीता यादव, बढ़नी से राम नरेश उपाध्याय, शोहरतगढ़ से केशरी प्रसाद व डुमरियागंज से अतीकुर्रहमान को उम्मीदवार बनाया है।  पुनीता यादव भी सपा के सियासी परिवार की सदस्य और सपा नेता सुरेश यादव की पत्नी हैं तो अतीकुर्रहमान डुमरियागंज के सपा नेता नेता चिनकू यादव के करीबी बताये जाते हैं। केशरी प्रसाद पार्टी के वफादार कार्यकर्ता है। ये पूर्व में भी चुनाव लड़ चुके है। जबकि रामनरेश खुद और उनकी पत्नी नीलम उपाध्याय भी चेयरमैन रह चुकी हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply