चुनाव के बाद सपा ने किया पहला आंदोलन, कलक्ट्रेट में सरकार पर बरसे सपाई

August 9, 2017 5:05 PM0 commentsViews: 90
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। अगस्त क्रान्ति के मोके पर गुरुवार को यहां कलक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने प्रदर्शन कर यूपी सरकार पर जन विरोधी होने का आरोप लगाया। इस मौके पर जिले भर के सपाइयों ने एकजुटता प्रदर्शित कर अपनी ताकत भी दिखाई।

आज यहां कलक्ट्रेट में 11 बजे से ही सपाई जुटना शुरू हुए। लगभग 12 बजे तक परिसर में सपाई झंडे लहराने लगा। इस अवसर पर हुई सभा में सपा नेताओं ने केन्द्र व यूपी सरकारों पर जन विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि महंगरई बझ़ रह है। किसान भटक रहा है। गरीब परेशान है। महिलाएं असुरक्षित और डरी हुई है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि दोनों सरकारों का लोकतंत्र में विश्वास नहीं रह गया है। यूपी सरकार ने समाजवादी पेंशनए लैपटाप, बालिकाओं की शादी की सहायता आदि की योलनाओं को बंद कर दिया है। इससेआम आदमी हताश और निराश है। सपा पहले यसे कहती थी कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है, यह बातआज सिंद्ध हो रही है।

सपा में पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा कि इस सरकार में अपराध चरम पर है। पुलिस जुल्म बढ गया है। शिक्षा म़ित्र दर दर भटक रहे हैं। इन समस्याओं की सुनवाई के बजाये सरकार जाति धर्म की राजनीति में उलझी हुई है। पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि सरकार के कार्यकाल में बिजली की सप्लाई बेहद खराब है। लोग अब सपा सरकार में मिलने वाली बिजली सप्लाई को याद कर रहे है। वहीं सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा कि इस सरकार की तानाशाही से लड़ने के लिए समाजवादी तैयार हैं। जल्द ही सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई होगी।

कार्यक्रम में सपा नेता मुरलीधर मिश्र, जुबैदा चौधरी सहित वीरेन्द्र तिवारी, कलाम सिद्दीकी, सत्यानंद सिंह, अम्बिकेश श्रीवास्तव, सोनू यादव, चन्द्रम णियादव चन्द्रजीत यादव, मो इदरीस पटवारी व तौलेश्वर निशाद आदि शामिल रहे। जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी की अध्यक्षता में  हुए कार्यक्रम कासंचाल पार्टी महामंत्री सगीर मलिक उर्फ बब्बर मलिक ने किया।

 

Leave a Reply