लिव इन रिलेशन में रह रही सकीना ने खुदकशी की अथवा उसका साजिशन कत्ल किया गया

January 16, 2023 2:04 PM0 commentsViews: 527
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। दिल्ली में लिव इन रिलेशन रह रही बीस वर्षीया सकीना खातून की  शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय के नीबी दोहनी मुहल्ले में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने पार्टनर साथी के ननिहाल आई थी। रविवार सुबह उसका शव कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस प्रकरण में युवक और युवती के विभिन्न धर्मो से हाने के एगिल के कारण घटना की क्षेत्र में व्यापक चर्चा है।

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी वीरेंद्र चौहान का शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जुडीकुइया गांव के शकीना खातून पुत्री शमशाद से लिव इन रिलेशन था। वीरेंद्र शकीना खातून को लेकर दिल्ली में रहता था। कुछ दिन पहले वीरेंद्र उसे अपने ननिहाल नीबी दोहनी नानी चंद्रावती यहां छोड़कर दिल्ली चला गया था। कल सुबह शकीना खातून अपने कमरे से जब नहीं निकली तो वीरेंद्र के नाना घरभरन उसे जगाने के लिए गए। उन्होंने कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ सकीना का शव देखा। उसके बाद घरभरन ने जानकारी पुलिस को दी।

इस बारे में पता चला है कि वीरेन्द्र कादिल्ली में काम छूट गया तो वह सकीना को ननिहान छोड़ कर उसेदिल्ली लौट गया। वहां उसे गुरुग्राम में काम भी मिल गया। वह सकीना को लेने आने भी वाला था। इसी बीच यह घटना घट गई। धर नीवी दोहनी के लोग बताते हैं कि सकीना मुहल्ले मेंकिसी के यहां आती जाती नहीं थी। मायके से भी लोग कभी मिलने जुलने नहीं आते थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सकीना को देख कर ऐसा नहीं लगता था कि वहकिसी प्रकार की पीड़ा से गुजर रही हो। जेसे उसे आत्महत्या जैसा भयानक निर्णय लेना पड़ा हो। ऐसे में उसने आत्महत्या क्यों की, यह बात किसी के समझ में नहीं आ रही है। कुद लोग इस मौत को किसी ब़ड़ी साजिश का  हिस्सा मान रहे हैं तथा इसमें किसी धार्मिक एंगिल को देख रहे हैं। लेकिन इस बारे में भी कोई भी तथ्य सामने नजर नही आ रहा है। मौके पर थानाध्यक्ष पंकज पांडेय पुलिस जवानों के साथ पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही उसके नाना से अन्य जानकारी ली, मगर उन्हें भी कोई कारण नजर नहीं आ रहा है।

इस संबंध थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टतया मला तो आत्महत्या का ही नजर आ रहा है। लकिन अभीविश्वास से कुद कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ अनुमान लग सकता है। बीरेन्द्र भी दिल्ली से आ रहा है। उसके बाद आवश्यक हुआ तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में अभी तक मृतक के मायके के पक्ष से कोई आरोप पत्र नहीं दिया गया है।

 

Leave a Reply