शाबासǃ सारिया अब्बासी सेना में देश की तीसरी मुस्लिम महिला लेफि्टनेंट बनीं

September 16, 2017 11:38 AM0 commentsViews: 504
Share news

अजीत सिंह

पूर्वी यूपी के गोरखपुर की सारिया अब्बासी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। 9 सितंबर को चेन्नई स्थित अकादमी की पासिंग आउट परेड में पिता डॉ तहसीन अब्बासी व मां रेहाना शमीम ने जब उनके कंधों पर स्टार लगाया तो दोनों गर्व से फूले नहीं समा रहे थे। मारिया शहर के रामजानकी नगर मोहल्ला की रहने वाली हैं।

डॉक्टर तहसीन ने बताया कि उनकी जानकारी के मुताबिक मेरी बेटी भारत की तीसरी और पूर्वी उत्तर प्रदेश की पहली मुस्लिम महिला है। उसने 2015 में आईएमएस गाजियाबाद से बीटेक करने के बाद दिल्ली की कंपनी में जॉब की। लेकिन उसका मन जॉब में नहीं लगा। वह डिफेंस सेक्टर में जाना चाहती थी। उसी साल उसने यूपूीएससी की ओर से आयोजित सीडीएस की परीक्षा दी। लेकिन चयन नहीं हो सका।

सारिया ने हिम्मत हारने के बजाए पूरे मन से परीक्षा की तैयारी की और अगले साल 2016 में उसका चयन हुआ। बता दें कि सारिया के पिता डॉ तहसीन आकाशवाणी गोरखपुर के कार्यक्रम प्रमुख हैं। जबकि मां रेहाना भटहट क्षेत्र के अतरौलिया स्थित जूनियर हाई स्कूल में शिक्षिका हैं। घर आई सारिया का पूरे जोर शोर से स्वागत किया गया। बुधवार को पिता के सहकर्मियों ने बधाई व शुभकामना देने के लिए सारिया को आकाशवाणी केन्द्र बुलाया था, जहां उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन हुआ।

 

 

 

Leave a Reply