सरयू नहर में मिली अर्धनग्न युवती की लाश की 48 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं

August 6, 2018 11:03 AM0 commentsViews: 1756
Share news

अजीत सिंह

डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर। स्थानीय स्थानीय थानान्तर्गत ग्राम सेमुआ डीह के पास सरयू नहर में एक महिला की तैरती लाश, बरामदगी के 48  घंटे बाद भी नही हो पाई है। उसकी लाश परसों सुबह डुमरियागबंज क्षेत्र में सरयू नहर में ग्राम सेमुआडीह के पास नहर फाटक पर मिली थी। लाश अर्धनग्न थी। वह नहर का फटक बंद होने की वजह से पुल के नीचे रुकी हुई थी।

बताया जाता है बिथरिया से बांसी जाने वाली सरयू नहर में डुमरियागंज के पास सेमुआडीह गांव के सामने पहर के फाटक पर कल सुबह तैरती दिखाई दी। सुबह जब नहर में अर्धनग्न महिला की लाश तैरने के बात फैलते ही वहां सैकडों ग्रामीण जुट गये। लोगों ने पुलिस को खबर कर दिया। फिर वहां भांति भांति की चर्चाएं चलने लगीं।

उस महिला की उम्र लगभग 25 साल है। लाश काफी फूल गई थी। उसके शरीर पर नाम मात्र को कपड़ा था। इसकी मौत किस वजह से हुई, इसकी छानबीन के 48 घंटे बाद भी डुमरियागंज पुलिस को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस का मानना है कि संभवतः राप्ती नदी से बह कर लाश नहर में आ गई है। सवाल यह उठता है कि अगर वह सामान्य लाश थी तो वह लगभग नग्न अवस्था में क्यों थी? फिलहाल पुलिस अभी जांच की बात कह कर मामले को संभाल रही है।

 

 

 

Leave a Reply