रास्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सरला इंटरनेशनल एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

February 29, 2020 8:01 AM0 commentsViews: 243
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान पर जिला मुख्यालय स्थित सरला इंटरनेशनल एकेडमी भीमापार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन एस. के. बोरा असिस्टेंट कमांडेंट एसएसबी के द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में आये श्री बोरा ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं, और बच्चों की आविष्कारक सोच भारत को एक बार फिर विश्व गुरु बनने में सहायक होगा।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर बच्चे को डॉक्टर सी वी रमन के जीवन से एक सीख लेनी चाहिए कि हमारी परिस्थितियां हमारे अनुकूल ना हो उस वक्त हमें धैर्य रखना चाहिए धैर्य वह शक्ति है जो विषम परिस्थितियों को आपके अनुकूल बना सकती है।

लोगों ने विद्यालय के बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान के कार्यरत मॉडल का निरीक्षण किया तथा प्रत्येक बच्चों से उनके प्रोजेक्ट के विशेषताओं के बारे में प्रश्न भी किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा समस्त प्रश्नों का तार्किक उत्तर दिया गया।
अतिथि गणों में उपस्थित पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ अरुण कुमार प्रजापति ने अपने संबोधन में विद्यालय के समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप लोग के क्षमता के कारण समाज में बदलाव आ रहा है। बच्चे इंजिनियरिंग पॉलिटेक्निक तकनीकी शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

विद्यालय के प्रबंधक सुरेश जयसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है। इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने 28 फरवरी 1928 में की थी। इस खोज के लिए उन्हें 1930 ई. में नोबेल पुरस्कार दिया गया यह किसी भारतीय या एशियन व्यक्ति द्वारा पाया गया पहला नोबेल पुरस्कार था।

प्रबंधक ने बताया कि देश के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच का प्रसार आवश्यक है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे आयोजन वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार में निश्चित रूप में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। विज्ञान द्वारा ही हम समाज के लोगों का जीवन स्तर अधिक से अधिक खुशहाल बना सकते हैं।
उक्त कार्यक्रम में निर्णायक श्री सिंघेश्वरी इंटर कॉलेज के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता हृदय नारायण मिश्र द्वारा किया गया जिसमें जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार आशुतोष द्वितीय पुरस्कार फैजल सिद्दीकी तृतीय पुरस्कार आलोक एवं साकेत को व सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार रवि साहनी द्वितीय पुरस्कार जास्मिन एंड ग्रुप तृतीय पुरस्कार अमित वर्नवाल एंड ग्रुप को मिला। उक्त अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

Leave a Reply