स्कूल चलो रैली में सरोज बोलीं, शिक्षा विकास की जननी

April 9, 2016 3:23 PM0 commentsViews: 455
Share news

सोेनू ख़ान

index0007

सिद्धार्थनगर। शिक्षा विकास की जननी है। समाज की तरक्की और आर्थिक विकास के लिए शिक्षा एक अनिवार्य शर्त है।
यह बातें भाजपा नेता व ग्राम प्रधान सरोज शुक्ला ने कहीं। वह अपनी ग्राम पंचायत करमा ब्लाक उसका में आयोजित स्कूल चलो अभियान की रैली को बतौर चीफ गेस्ट संबोधित कर रहीं थीं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं, लड़कियों को हर हालत में स्कूल भेजे। क्योकि शिक्षा के बाद हर बालिका अपने आप में स्कूल बन जाती है।

संबोधन के बाद श्रीमती सरोज शुक्ला प्राइमरी स्कूल करमा से निकल रही रैली को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। बच्चाें की टीम ने पूरे गांव में शिक्षा जागरूकता संबधित नारे लगाकर महौल बनाया।
रैली को कामयाब बनाने में इंचार्ज प्रधानाध्यापक मनोज गौड़ समेत मुकेश शुक्ला, अनिल पांडे़य, अमित दुबे, सोनम पांडे़य आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

Tags:

Leave a Reply