सांप काटने से महिला की मौत, नाव का इंतज़ाम होता तो बच सकती थी जान

August 20, 2017 8:29 PM0 commentsViews: 727
Share news

दानिश फ़राज़ 

शोहरतगढ़ ,सिद्धार्थ नगर। बाढ़ की विभीषका से घिरे मुकामी थाना अंतर्गत ग्राम कोटिया दीगर के टोला बेलभरिया में एक महिला की बीती रात को विषैले सर्प के काटने से मृत्यु हो गयी। खबर है कि बाढ़ के कारण महिला को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। फलत: उसका इलाज न हो सका।

बताया जाता है की बाढ़ से बुरी तरह घिरे ग्राम कोटिया दीगर के टोला बेलभरिया के मैना देवी पत्नी कोमल 45 वर्ष को सोते समय किसी विषैले सर्प ने काट लिया।घर वाले बहुत प्रयास किये लेकिन बाढ़ के कारण चिकित्सकीय सहायता न मिलने से मौत हो गयी।

महिला के घर वालों ने बताया कि अगर नाव का साधन होता तो मैना देवी को बचाया जा सकता था। बताते चले की इससे पूर्व कठेला में एक बच्चे ने इलाज के कारण डीएम तोड़ दिया था। पानी से गहरे उस इलाके में नाव नहीं थी।

Leave a Reply