सांप के डंसने से पच्चीस वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

June 24, 2017 3:04 PM0 commentsViews: 729
Share news

प्रदीप कुमार गुप्ता

king-kobra-1

मसकनवा, गोंडा। खेत की सिंचाई करने गये एक पच्चीस वर्षीय युवक को जहराले नाग ने डंस लिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। युवक का नाम अमेरेन्द्र बताया जाता है।घटना गोंडा जिले के मनकापुर के अमवा माफी पुरवा गांव का है।

बताया गया है कि अमवा माफी गांव निवासी  अमरेंद्र कुमार पुत्र दुखहरन सुबह अपने गन्ने का खेत सींचने गया था। तभी मेढ़ पर बैठे साँप ने पैर पर काट लिया।जिसे आनन फानन में मनकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला मुख्यालय रिफर कर दिया गया।परिजनों ने बताया कि रास्ते में ही युवक को उल्टियाँ होने लगी व मुँह से झाग निकलने लगा।और मुख्यालय पहुँचने से पहले युवक की मृत्यु हो गयी।

 

 

Leave a Reply