28 साल की महिला का गला काट कर हत्या से सनसनी, जांच में डाग स्कवायड लगा

January 30, 2021 11:58 AM0 commentsViews: 1423
Share news

शिव श्रीवास्तव

महाराजगंज। जनपद महराजगंज अंतर्गत थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा दुबौलिया टोला दीनापुर की शशिकला नामक करीब 30 वर्षीया विवाहिता महिला का गल काट कर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से बाहर सरसों के खेत में शुक्रवार सुबह पड़ा मिला। इस नृशंस घटना की सूचना पाते ही कई अधिकारी मौके पर पहुंच गये। आनन फानन में खोजी कुत्ते के सहारे भी असलियत जानने का प्रयास किया गया, परन्तु कोई सुराग नमिला।फिलहाल पलिस जांच कर रही है।

पता चला है कि सुबह शशिकला का शव पाते ही गांव में तहलकरा मच गया। वह गांव की सबसे सुंदर युवती थी। लेकिन हत्या के बाद कत्ल करने वाले ने थियार से उसका चेहरा विकृत कर दिया था। परिजनों के अनुसार वह गुरुवार की रात घर ये शौच के लिए निकली थी, मगर घर नहीं लौटी। उसे देर रात तक खोजा भी गया लकिन कुछ पता न चला। तब से घर के लोग काफी चिंता में थे।

घटना की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष बृजमनगंज कमलेश सिंह सहित सीओ नौतनवा अजय सिंह चौहान,थाना फरेंदा के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय एवं अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। गोरखपुर से आई डॉग स्क्वायड की टीम द्वारा भी जांच की गई।  लकिन कोई नतीजा न निकला।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि घटना उसकेकिसी करीबी द्धारा की गई लगती है। वह गांव में कुछ लोगों से बातचीत भी करती थी।लिहाजा प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता हैफिलहाल उसका पति अनिललभी कुछ बता पाने में विफल है। बकौल एसपी अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। हत्या का खुलासा बहुत जल्द किया जाएगा

Leave a Reply