शशांक सिंह महाराणा प्रताप सेना के जिलाध्यक्ष बनाए गए

July 11, 2021 11:34 PM0 commentsViews: 393
Share news
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित एक लाज में महाराणा प्रताप सेना की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को जिले में विस्तारित करने के लिए रणनीति बनाई गई। इसके लिए ठाकुर शशांक सिंह को जिलाध्यक्ष और राकेश सिंह को प्रभारी मनोनीत किया गया। संगठन के लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष और प्रभारी को बधाई देते हुए जल्द से जल्द कमेटी का गठन कर विस्तार की अपेक्षा की है।
आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए समरेंद्र सिंह और शिवपाल सिंह ने कहा कि सर्व समाज को समृद्व करने का प्रभुत्व रखते हैं। इसलिए हमें एक दूसरे की मदद करते हुए समाज में पनपी कुरीतियों को दूर करना है। समाज में छोटे बड़ो का आदर करने पर बल दिया जाना चाहिए। इन्होंने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम लोग मऊ जिले में अपने संगठन से एक प्रत्याशी लड़ाया जाएगा जिससे विधानसभा में हमारी उपस्थिति हो और सामाजिक समस्याओं का निदान संभव हो।
बैठक में सोनू सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। इनके अलावा केपी सिंह, रूपेश सिंह, रत्नेश सिंह, अर्पित सिंह, सम्राट सिंह, दीपांशु सिंह, राजदीप सिंह छोटू , सौरभ सिंह, संजय सिंह सोलंकी, रजवंत सिंह, अंबुज सिंह विशेन, अभिनव सिंह, चंदन शाही, शांत विजय सिंह सहित दो दर्जन से अधिक युवाओं की उपस्थिति रही। सभी लोगों ने शशांक सिंह के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर ताली बजाकर बधाई दिया।

Leave a Reply