जमीन पर गिरे बिजली के तार से उलझ कर जान गंवा बैठा सतीराम

December 5, 2015 2:17 PM0 commentsViews: 195
Share news

अजीत सिंह

bijli

सिद्धार्थनगर। शनिवार की सुबह सतीराम नामक युवक की जमीन पर गिरे बिजली के तार से उलझ कर मौत हो गई। 32 साला सतीराम इटवा थाने के धोबहा का निवासी था।

सहियापुर बाजार से थोड़ी दूर राप्ती नदी के करीब बसे धोबहा गांव का सतीराम आज सुबह सात बजे घर से बाहर शौच के लिए निकला था। गांव के बार सीवान में 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूट कर गिरा था।

बताते हैं कि कोहरे की वजह से सतीराम तार को देख न सका और उसका पैर उलझ गया। 11 हजार वोल्ट के हैवी करंट की वजह से वह चंद मिनट में ही तड़प कर जान गवां बैठा।

सतीराम गरीब आदमी था। उसकी मौत से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उसके परिवार के लिए सरकारी मदद की मांग की है।

Leave a Reply