18वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सत्यम समेत 6 खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक

December 29, 2022 6:31 PM0 commentsViews: 273
Share news

-12 पदक जीत खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले तथा राज्य का मान

 

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। 26 से 28 दिसम्बर तक उतराखंड के ऋषिकेश में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडों प्रतियोगिता में जिले के 12 खिलाड़ियों ने प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने-अपने भार वर्ग में पदक जीतकर जिले समेत प्रदेश का नाम रोशन किया है। पदक जीतने वालों में सत्यम श्रीवास्तव समेत अन्य 6 खिलाडियों ने स्वर्ण पदक, दो ने रजत पदक एवं 4 ने कांस्य पदक हासिल किया।

जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपना सर्वाेत्तम प्रदर्शन किया, 45 से 50 किग्रा भार वर्ग में जिले के सत्यम श्रीवास्तव का फाइनल मुकाबला असम के प्रांजय राय से हुआ। फाइनल में दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, मगर सत्यम श्रीवास्तव ने सुरक्षा और आक्रमण का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश से खेलते हुए अन्मेश पांडे, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद वसीम, जय प्रकाश, गणेश रस्तोगी ने स्वर्ण पदक, इब्राहिम तनवीर, अमन कुमार द्विवेदी, रजत तथा आदर्श पांडे, अरूण मिश्रा, शशांक चैबे, हर्ष चौबे ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सत्यम श्रीवास्तव के स्वर्ण पदक जीतने की खबर जैसे ही उसके स्कूल केन्द्रीय विद्यालय में पहुंची पूरे विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गयी।

प्राचार्य अश्वनी कुमार राय ने सत्यम को बधाई देते हुए कहा कि उसके इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय का गौरव बढ़ा है। सत्यम विद्यालय के अन्य बच्चों के लिए नजीर है। इसी क्रम में जिला ओलम्पिक संघ ने भी जिले के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने जिले का मान बढ़ाया है। जल्द ही इनका सम्मान किया जायेगा

Leave a Reply