साउदी अरब में नौकरी कर रहे व्यक्ति की मौत, शोहरतगढ़ में कोहराम

April 23, 2017 4:10 PM0 commentsViews: 3598
Share news

दानिश फ़राज़

7777

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। उपनगर से सटे ग्राम नीबी दोहनी के एक व्यक्ति की सऊदी अरब में मृत्यु हो गयी है। जिससे पूरा परिवार सहित कस्बे में शोक की लहर दौड़ गयी है। वह पैंतालीस साल के थे। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गयी है। इस हादसे के बाद मृतक का परिवार अनाथ हो गया है। उनकी मौत कल शनिवार को लगभग बारह बजे हुई।

जानकारी के मुताबिक नीबी दोहनी के निवासी अनवर इदरीसी कई सालों से सऊदी अरब के रियाद शहर में रहते थे। काफी व्यवहार कुशल और लोकप्रिय थे। अपने पीछे दो लड़के और एक लड़की सहित अपना भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बताते हैं कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। इसकी खबर कल दो बजे दोपहर फोन से मिली।

परिजनों के मुताबिक उनका जनाजा सऊदी अरब में ही पढ़ा जायेगा और सुपुर्दे खाक भी किया जायेगा। मृतक के मित्र जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अभी एक महीना पहले ही गए हैं अभी भी विश्वास करना मुश्किल हो रहा है

 

Leave a Reply