पुलिस ने वसूले 32 हजार नगद और छह अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

November 30, 2019 2:54 PM0 commentsViews: 431
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक विजय ढुल व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम  द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन, अवैध, शराब, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग का अभियान चलाया गया। अंजनी कुमार राय थानाध्यक्ष उसका बाजार मय पुलिस टीम व आबकारी टीम के साथ अबैध शराब निष्कर्षण व तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष द्वारा एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 478 वाहनों से 310800/ रुपया नगद समन शुल्क वसूला गया व छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार थाना लोटन पुलिस द्वारा अभियुक्त ईश्वर पासवान पुत्र रूदल साकिन गुलरिहा के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर मु.अ.सं. 126/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। थाना गोल्हौरा पुलिस द्वारा अभियुक्त पवन कुमार पुत्र शिव प्रकाश साकिन पिपरा मिश्र थाना बांसी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर स्थानीय पर मु0अ0सं0 171/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम  का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा अभियुक्त रियाज पुत्र बरसातू साकिन करहिया के कब्जे से 10 बोरी यूरिया खाद बरामद कर स्थानीय पर मु0अ0सं0 नील/19 धारा 11 कस्टम एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही गई है।

मु0अ0सं0- 227/2019 धारा 60(क) आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त उमेश साहनी पुत्र चौधरी साहनी साकिन हथिवड़ताल टोला पनियहवा थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर को 10 लीटर यूरिया मिश्रित अबैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी । मु0अ0सं0- 228/2019 धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त रामबृक्ष साहनी पुत्र भागीरथी साहनी साकिन हथिवड़ताल टोला पनियहवा थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर को 10 लीटर अबैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। वारण्टी अभियुक्त चुल्हई पुत्र सीताराम साकिन बगही थाना उसका बाजार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम व आबकारी टीम का विवरण

अंजनी कुमार राय थानाध्यक्ष उसका बाजार, मुकेश कुमार शर्मा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम, शिवपूजन चौहान उ.नि. थाना उसका बाजार, अजीत सिंह उ.नि. थाना उसका बाजार, मुख्य आरक्षी रबिन्द्र निषाद थाना उसका बाजार, मुख्य आरक्षी आबकारी जयनरायन शर्मा, आरक्षी आबकारी संजय कुमार पाण्डेय जनपद सिद्धार्थनगर।

Leave a Reply