आने वाले 2022 का चुनाव सरकार बनाने का नहीं बल्कि देश को बचाने का चुनाव है- विजय पासवान

October 18, 2021 5:19 PM0 commentsViews: 278
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनग। सेक्टर प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि आज देश और प्रदेश बहुत ही विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। आने वाले 2022 का चुनाव सरकार बनाने का नहीं बल्कि देश को बचाने का चुनाव है। हमारा मुकाबला देश बेचने वालों, झूठों,  फरेबियो, मक्कारों और जुमले बाजो से है। देश और प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार का लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं है। जनता की जायज मांगों को यह सरकार अपने दमनकारी नीतियों से कुचल देना चाहती हैं हमारा अन्नदाता हमारे देश का किसान भाजपा की गलत नीतियों से बर्बाद हो चुका है वह अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है।

होटल विजय पैलेस पर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं सेक्टर प्रभारियों की बैठक विधानसभा अध्यक्ष जोखन चौधरी की अध्यक्षता तथा पूर्व विधायक विजय पासवान उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी अब्दुल कलाम सिद्दीकी ने किया। महंगाई चरम पर है। महंगाई से आम आदमी का जीना मुहाल हो चुका है। डीजल पेट्रोल रसोई गैस खाद बीज और खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। इस जनविरोधी सरकार को जनता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि यह सरकार छल कपट से पुनः चुनाव जीतना चाहती है अब प्रदेश की जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ और हर गांव पर हमारी पैनी नजर है। हम अपने कार्यकर्ताओं अपने सेक्टर प्रभारी एवं बूथ प्रभारी के सहयोग से वंचित लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएंगे और मतदाता सूची से नाम कटवा कर उन्हें मतदान से वंचित करने का भाजपा के खडयंत्र को हम सफल नहीं होने देंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हम अपने पूरे विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर डोर टू डोर जाकर कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा रहे हैं। पूरे देश और प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है इस जनविरोधी सरकार का जाना तय है। प्रदेश की जनता 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

उक्त कार्यक्रम में मोहम्मद अमून मेकरानी, चंद्रजीत यादव, अयोध्या साहू, घनश्याम जायसवाल, कृष्ण नाथ यादव, रमजान अली, विजय यादव नन्हे दुबे, सोनू यादव, सुग्रीव यादव, राजकुमार यादव, अशोक कुमार पांडे, कलाम खान, जलालुद्दीन खान, राजू चौधरी, नीलेश यादव, फूलचंद पासवान, पाटेश्वरी चौधरी, गुफरान अहमद, राजू चौधरी, अब्दुल लतीफ, रवि शंकर यादव, विनोद यादव, राम नवल यादव, अजमत खान उर्फ गुड्डू, सर्वदेव यादव, मनोज साहनी, मोहम्मद रईस, मोहम्मद मुस्तकीम, सतीश चौधरी, मोहम्मद अयूब, राममिलन शुक्ला, मधुसूदन यादव, गुंजन पासवान, हरिश्चंद्र यादव, विद्यासागर साहनी, डॉक्टर शिव शंकर, औरंगजेब खान, हनुमान पांडे, राजकुमार यादव, सोनू पासवान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply