सेवा संकल्प अभियान: सांसद जगदंबिका पाल पहुंचे रक्तदान करने, सीएमओ व विधायक के आग्रह पर निर्णय बदला

September 17, 2026 10:09 PM0 commentsViews: 114
Share news

आजीत सिंह

​सिद्धार्थनगर। ​प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल रक्तदान करने के लिए उत्साह के साथ पहुंचे, हालांकि अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के विशेष अनुरोध पर उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।

​ब्लड बैंक पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल ने रक्तदान से पूर्व अपनी बीपी और शुगर की जांच करवाई। जैसे ही वह रक्तदान की प्रक्रिया के लिए आगे बढ़े, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजय कुमार दोहरे और सदर विधायक श्यामधनी राही ने उनसे रक्तदान न करने का आग्रह किया।

​सीएमओ ने सांसद से निवेदन करते हुए कहा, “सर, रक्तदान करने के लिए पर्याप्त संख्या में लोग मौजूद हैं, आप रहने दीजिए।” सदर विधायक के भी काफी आग्रह करने के बाद सांसद मान गए और उन्होंने रक्तदान करने का विचार छोड़ दिया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के सभी कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

​युवा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया बढ़-चढ़कर रक्तदान

​सांसद के इस दौरे के दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर में कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों का भारी जमावड़ा रहा। भाजपा के युवा नेता सत्य प्रकाश राही समेत कई अन्य प्रमुख नेताओं, पदाधिकारियों और आम लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

​इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, महामंत्री फते बहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बलराम सिंह, एसपी अग्रवाल, सतीश रस्तोगी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अभियान के तहत पूरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान में भाग लिया।

Leave a Reply