सत्रह साल के लड़के ने फांसी पर लटक कर जान दी, शहर में हलचल`

January 13, 2017 10:29 AM0 commentsViews: 576
Share news

अभय कुमार

patwa

सिद्धार्थनगर। यहां जिला मुख्यालय के शिवाजी नगर वार्ड में आज सुबह सात बजे एक नौजवान की लाश उसके घर संदिग्ध हालात में पाई गई। युवक का नाम संजय कुमार पटवा पुत्र भोला पटवा है। वह सत्रह साल का है। इस खबर से शहर में हलचल मची हुई है।घटना आज सुबह सात बजे की है। पुलिस भी मामले को सदिंग्ध मान रही है।

बताया जाता है कि आज सुबह संजय के परिजन कमरे में लटकती देख कर दहल गये। उन्होंने उसकी लाश को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को फोन किया। सूचना पाकर सिद्धार्थनगर पुलिस फौरन मोके पर पहुंच गई और लाश को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस फिलहाल लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन कर रही है। मौत की कोई वजह फिलहाल सामने नही आ पा रही है। मृतक के घर वाले भी इस बारे में चुप्पी साधे हुए है। लिहाजा पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर भी छानबीन कर रही है। वैसे मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं जारी हैं।

 

Leave a Reply