शादी का झांसा देकर दुर्ष्कम करने वाला गिरफ्तार, जेल गया

February 3, 2023 1:35 PM0 commentsViews: 131
Share news

अजीत सिह


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को लोटन बाजार कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की तहरीर पर इस मामले में पुलिस ने 20 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया था। गिरफतार अभियुक्त का नाम नियाज अहमद बताया जाता है।

कोतवाली क्षेत्र के निकट के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसी के गांव के निवासी २५ साल के युवक नियाज अहमद से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौराननियाज ने उससे शादी का वादा किया था। शादी का झांसा देकरनियाज दो साल तक उका शारीरिक शोषण करता रहा और शादी करने की बात पर टाल मटोल करता था। दबाव बनाना शुरू किया तो नियाज ने जान से मार देने की धमकी दी।

एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस बीच शुक्रवार को मुखबिर से पता चला कि को आरोपी नियाज सहिला चौराहे पर है तथा वा कहीं भागने की फिराक में है।इसके बाद लोटन कोताली की पुलिस ने सुबह के समय मौके पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र में इस प्रकरण की व्यापक चर्चा है।

 

Leave a Reply