सरǃ पिता जी, मेरी शादी नहीं होने देंगे, मदद करिये, वरना जहर खा लूंगा
संवेदनशील कोतवाल ने ग्राम प्रधान व भिटपरा बबलू के
बाप को थाने पर बुलाया और शादी के लिए राजी किया
नजीर मलिक
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली पर सोमवार को ग्राम भिटपरा निवासी 26 साल के युवक ने बड़ी अहम और खतरनाक शिकायत की। उसने कोतवाल के सामने उपस्थित होकर कहा, कोतवाल सर, मेरे पिता ग्राम प्रधान अरबाज की शह पर दहेज की लालच में मेरी शादी अपनी मर्जी से कराना चाहते हैं। जबकि मुझे पढ़ी लिखी लड़की चाहिए। मैने लडकी देख रखी है, मगर मेरे पिता इसकी इजाजत नहीं देते। इस मामले में मेरी मदद कीजिए। वरना मुझे जहर खा कर मरने पर मजबूर होना पड़ेगा।
शिकायतकर्ता युवक की यह तहरीर पढ़ कर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद सरोज सन्न रह गये। युवक का आत्मविश्वास बता रहा थ कि वह जो कह रहा है, उस पर अमल कर भी कर सकता हैं। कुछ देर सोचने के बाद उन्होंने युवक बबलू के पिता और प्रघान अरबाज को तत्काल कोतवाली पर बुलाया। इस दौरान युवक ने बताया कि वह पढ़ा लिखा युवक है। लेकिल प्रधन के दबााव में उसे पिता बिहार की अनपढ़ लड़की से शादी करना चाहते हैं, जो मुझे मंजूर नहीं। मै धरती का बोझ नहीं हूं। पढ़ा लिखा अपनी इच्छी का मालिक हूं। मैने एक लड़की पसंद कर रखी है। वह राजी भी है। मगर दहेज के लिए मेरे बाप मुझे बेचने पर तुले है।
भिटपरा गांव कोतवाली के करीब ही है। आधे घंटे में ग्राम प्रघान और बबलू के पिता दोनों कोतवाली पहुंच गये। कोतवाल दिनेश चंद सरोज ने उन्हें दहेज अधिनियम के बारे में बताया और लड़के को उसकी पसंद के अनुसार शादी न करने पर संभावित कार्रवाई की बात करते हुए संकेतों में बहुत कुछ समझाया। अंत में बबलू के पिता तथा ग्राम प्रधान अरबाज ने कोतवाल की बात मान ली। इस अवसर पर कोतवाली पर सभी ने मुंह मीठा किया। इसके बाद बबलू के पिता ने बबलू की पसंद वाली लडकी के पिता से शादी की बातचीत करने के वादे के सभी लोग हंसी खुशी घर लौटे। कोतवाली लोटन के कोतवाल की इस संवेदनाशीलता की पूरे क्षेत्र में तारीफ हो रही है।





