कौन बनेगा अध्यक्षः मौसम से भी ज्यादा गर्म हो रहा नगर निकायों का सियासी टेम्प्रेचर

April 12, 2023 12:25 PM0 commentsViews: 522
Share news

बढ़नी में निसार बागी की छवि खराब, वापसी कठिन, जिले पर भाजपा में टिकट की मारामारी डुमरियागंज में होगा तिकोना संघर्ष

 

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। भले होर्डिंग नहीं लगा हो, सोशल मीडिया अथवा सार्वजनिक स्थानों पर चर्चा से भी बच रहे हो लेकिन पर्दे के पीछे के दावेदारों की अति सक्रियता ने चुनाव का माहौल मौसम से भी ज्यादा गर्म कर दिया है। शहर के रेस्टोरेंट, चायखानों व निजी बैठकों में कौन बनेगा अध्यक्ष  पर जम कर चर्चा होने लगी है। बात है निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के उन दावेदारों की जिन्होंने टिकट के लिए अपनी पूरी ताकत झोक दी है। जिससे शहर एवं बढ़नी नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित जिले के कई निकायों की सियासत दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई  है।  

क्या हैं जिला मुख्यालय के राजनीतिक हालात

सत्ताधारी भाजपा के कब्जे वाली नगर पालिका सिद्धार्थनगर (शहर) के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से टिकटार्थियों की लंबी कतार लगी है। निवर्तमान अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल सहित पूर्व चेयरमैन एसपी अग्रावाल भाजपा के एक पदाधिकारी को शहर से चुनाव लड़ने की चर्चा तेजी से फैल रही है। इसके अलावा भी आधा दर्जन लोग टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। हालाकि भाजपा  पदाधिकारी ने न तो कहीं होर्डिंग लगाई है और न ही सोशल मीडिया अथवा सार्वजनिक मंच पर खुद को दावेदार के तौर पर पेश किया है। फिर भी उनकी चर्चा से टिकट की कतार लगे अन्य दावेदारों की बेचैनी बढ़ गई है। इनके आलावा पिछले तीन वर्षों से नगर में रात दिन भीषण प्रचार कर रहे पति पत्नी श्रीमती संजू सिंह और राजू सिंह भी अपनी दावेदारी मजबूत बता रहे है, लेकिन भाजपा के अन्य दो दावेदार श्यामबिहारी जायसवाल तथा एपी अग्रवाल खुद को सबसे प्रबल दावेदार बताते हुए टिकट पक्की मानकर चल रहे हैं। हालांकि निवर्तमान अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल को भाजपा के जिला संगठन ने  बायकाट कर रखा है। उनके समर्थन में ख़ड़े होने वाले विधायक सांसद भी कम हैं।

बढ़नी

वहीं सपा के गढ़ मानी जाने वाली बढ़नी नगर पंचायत  में भी अध्यक्ष पद के लिए भाजपा गठबंधन के एक कदावर नेता ने दावेदारी ठोकी है। उनकी दावेदारी से सत्ताधारी गठबंधन से टिकट की दावेदारी की चर्चा से दूसरे दावेदार बेचैन हो गए है, जबकि बढ़नी कस्बा में न तो उनके होर्डिंग लगे हैं और न ही सोशल मीडिया अथवा सार्वजनिक मंच पर वह चर्चा कर रहे हैं। हां यहा से सपा नेता और निवर्तमान अध्यक्ष रहे निसार बागी की छवि बेहद खराब मानी जा रही है। वह पांच साल तक भाजपा के एक जनप्रतिनिधि की कठपुतली बन कर काम करते रहे दूसरे उनके एक बेहद अश्लील विडियों का वायरल होना उपनगर के अपल्पसंख्यकों में गम और गुस्से का कारण बना हुआ है। दूसरी तरफ छात्र राजनीति से उभरे भाजपा के युवा नेता राजकुमार सिंह उर्फ़ राजू शाही टिकट के लिए प्रयासरत है, इनको भाजपा से अगर टिकट मिला तो यह सीट भाजपा के खाते आ सकती है।

उस्का डुमरियागंज की हालत

उस्का बाजार में एक बार फिर मख्य मुकाबला निवर्तमान अध्यक्ष व सपा नेता सुरेश यादव व भाजपा के हेमंत जायसवाल के अथवा उनके परिजनों के बीच ही होना है। इसी प्रकार डुमरियागंज नगर पंचायत में निवर्तमान अध्यक्ष व सपा नेता जफर अहमद,  बसपा के अतीकुर्ररहमान व भाजा के संभावित उम्मीदवार मकसूदन अग्रहरि, के बीच होना तय है। वैसे भाजपा से टिकट के लिए, शत्रुघन सोनी, राकेश शास्त्री भी प्रयासरत हैं। उसके अलावा नगर पंचायत भारतभारी बसपा नेता अजीजुल्लाह उर्फ डब्ल्यू का टिकट तय बताया जा रहा है। उनका चुनाव प्रचार भी  शुरू हो गया है।

Leave a Reply