स्कूली बच्चों के विवाद को लेकर घर पर संघर्ष, पांच घायल अस्पताल में

March 4, 2017 3:52 PM0 commentsViews: 697
Share news

नेहा कुमारी

घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी राकेश शंकर और एक घायल

घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी राकेश शंकर और एक घायल

सिद्धार्थनगर कार्यालय। जनपद मुख्यालय के बीचो-बीच आजादनगर में दिन में लगभग ढाई बजे दो पडोसी आपस में भिड गये। दोनों पक्षा में जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें पांच लाग गंभीर रूप से घायल हो गये। झगड़े की वजह दोनों परिवारों के बच्चों के बीच स्कूल में हुआ विवाद बताया जाता है। सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। घटना की खबर पाकर मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंचे हुए थे।

बताया जाता है कि आजाद नगर निवासी फिराज अहमद और नजीर अहमद के  के बच्चे शहर के एक पब्लिक स्कूल में पढते हैं। आज सुबह जब दोनों व्यक्तियों के बच्चे स्कूल पहुंचे तो कक्षा सात की दस वर्षी लडकी सलीना और 12 वर्षीय लड़के जुबैर के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। बच्चों ने दोपहर को लौट कर अपने परिवारों को यह बात बताई तो, बातचीत कै दौरान दोनों पक्ष भिड गये। फिर उनमें जम कर ईट पत्थर चलने लगे।
इस घटना से आजाद नगर मुहल्ले मेे पूरी तरह से अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना की खबर सुन कर पुलिस तो पहुंची ही, चुनाव की संवेदनशीलता की वजह से डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गये तब जाकर मामले पर काबू पाया गया। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए ले गयी है।घायलों में एक की हालत नाजुक बताइ जा रही है।

बताया जाता है कि घटना में नजीर की 55 साला पत्नी नरगिस समेंत उसका पुत्र जुबेर अहमद 20 साल, पुत्री सलीना उम्र 12 साल, पुत्री परवीन उम्र 16 वर्ष तथा दूसरे पक्ष के जावेद उम्र 16 वर्ष पुत्र फिरोज अहमद घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक उपचार में लग गये हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply