प्लास्टिक थैलों के खिलाफ श्रमजीवी पत्रकार युनियन चलायेगी जन जागरण अभियान

January 30, 2016 9:27 PM0 commentsViews: 153
Share news

संजीव श्रीवास्तव

यूनियन की बैठक में भाग लेते पत्रकार गण

यूनियन की बैठक में भाग लेते पत्रकार गण

उ.प्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में जनता के बीच कपड़े या जूट के थैलों के इस्तेमाल करने के लिए जन-जागरण का निर्णय लिया गया।इसके लिए जल्द ही अभियान चलाने का ऐलान किया गया।

शनिवार को यूनियन के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष वी.पी. राहुल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें नयी कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गयी। इसके अलावा बैठक में प्लास्टिक थैली पर सरकारी प्रतिबंध का स्वागत किया गया और लोगों से इस प्रतिबंध में सरकार के साथ खड़े रहने का आहवान किया गया।

अपने संबोधन में दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रभारी रत्नेश शुक्ला ने कहा कि सरकार ने प्लास्टिक थैली पर प्रतिबंध लगाकर एक सहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर कपड़े या जूट के थैलों के इस्तेमाल के लिए जागरुक किया जाये। इसके लिए जन-जागरण अभियान चलाया जायेगा।

इस अवसर पर अख्तर हुसेन अख्तर, राजेश शर्मा, इकबाल अहमद, जावेद कमाल, अब्दुूल कयूम खान, उमैर अहमद, रघुनंदन सिंह, संदीप मद्वेशिया, एमपी सिंह, सुनील मिश्रा, वी.पी. त्रिपाठी, इन्द्रमणि पांडेय, रहीम खान, जितेन्द्र पांडेय, इमामुददीन, अभय त्रिपाठी, कृपाशंकर भटट, शैलेष सोनकर, गुलाम हुसेन, हीरा लाल मद्वेशिया, वारिस अली, विनोद पांडेय, आलोक मिश्रा, सलीम बेग, मो. मुस्लिम आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply