शारदा कुमारी बनी स्नातक संघ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

May 9, 2022 5:35 PM0 commentsViews: 614
Share news

अजीत सिंह

पर्सनालिटी फोटो- शारदा कुमारी

सिद्धार्थनगर। शारदा कुमारी को अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनके जिलाध्यक्ष बनने पर संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने बधाई दिया है।

राष्ट्रीय स्नातक संघ उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी जया सिंह की ओर से शारदा कुमारी को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष संबंधी मनोनयन पत्र में लिखा है कि राष्ट्रहित और सामाजिक कार्यों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह के निेर्देश पर दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश प्रभारी ने शारदा से सामाजिक समरसता की भव्य मिसाल पेश करते हुए संगठन के कार्यों को प्रत्येक स्नातक तक पहुंचाने की अपेक्षा की है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शारदा ने कहा कि जिले में अधिकाधिक महिलाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

 

स्नातक हित में जो भी जरूरी कदम होगा, शीर्ष पदाधिकारियों के निर्देशन में उठाया जाएगा। कहा कि देश में बेरोजगारी की समस्या अधिक है। ऐसे में उर्जावान स्नातक महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आगे लाने और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास होगा। शारदा के मनोनयन पर क्षेत्रीय प्रभारी, प्रदेश महामंत्री डॉ. अरुण कुमार प्रजापति, बस्ती मंडल के अध्यक्ष शेषमणि प्रजापति, जिलाध्यक्ष राजन उपाध्याय, जिला मंत्री विकास सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।

Leave a Reply