प्रेमी ने दूसरे के साथ आशनाई के शक में की थी शशिकला की हत्या

January 31, 2021 11:27 PM0 commentsViews: 686
Share news

शिव श्रीवास्तव

बृजमनगंज, महराजगंज। मुकामी थाने की पुलिस ने शशिकला हत्या का खुलासा करते हुए सोनू नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जो उसका प्रेमी बताया जाता है। सोनू ने शशिकला की हत्या बेवफाई के कारण किया था।

इस प्रेम त्रिकोण का रहस्य खुलने से लोग भांति भांति प्रकार की चर्चाएं कर रहे हैं। बताया जाता है कि शशिकला की हत्या उसके प्रेमी सोनू द्वारा की गई थी। उसे शक था कि शशिकला किसी अन्य से प्रेम प्रसंग बढ़ा रही है और उसके साथ धोखा कर रही है दरअसल शशिकला का गांव के कुछ अन्य लोगों से भी संपर्क था। वह कई लोगों से फोन पर बात करती थी। जिसको लेकर प्रेमी सोनू ही नही शशिकला के पति भी उसे टोकता रहता था।
इसी शक में कई बार सोनू और शशिकला में विवाद भी हुआ। आखिर गत शुक्रवार को रात में सोनू ने शौच के लिए उसे जाते देखा तो उसने खेत मे ही शशि कला की गणासे से हत्या कर दी और शव को खेत मे ही छोड़कर अपने घर चला गया।
बताया जाता है कि शशिकला के घर सोनू का आना जाना जानकर पुलिस ने उससे पूछताछ की, पहले तो उसने आनाकानी किया, लेकिन अंत मे पुलिस के कड़ाई करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

बता दें कि बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दुबौलिया के टोला दीनापुर के पास खेत में धारदार हथियार से हमला कर एक महिला की हत्या की गई थी। वीभत्स हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शुक्रवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने महिला का शव देखा और इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दी। महिला के सिर व चेहरे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला की गई है। महिला का चेहरा बिगड़ने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। वहीं शव मिलने की सूचना से घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे दीनापुर निवासी अनिल ने महिला की शिनाख्त अपने पत्नी शशिकला 35 वर्ष के रूप में की थी। उसने बताया कि शाम को लगभग सात बजे उसकी पत्नी शौच के लिए खेत के तरफ गई थी। घर न लौटने पर उसकी खोजबीन की गई। गांव के बाहर खेत में उसका रक्तरंजित शव बरामद हुआ था।

Leave a Reply