लखनऊ में डेरा डालो-घेरा डालो कार्यक्रम करेंगे शिक्षा मित्र 

December 17, 2023 6:57 PM0 commentsViews: 328
Share news

शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई की बैठक

एक वर्ष से संगठन सरकार के साथ, बावजूद मांगें अनसुना ही

 

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। शिक्षा मित्रों की लंबित मांगों के निदान को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से उपेक्षात्मक रवैया अपनाया जा रहा है। पिछले एक वर्ष से संगठन की ओर से सरकार के साथ जनकल्याणकारी कार्यकमों में सक्रिय सहभागिता है। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। लिहाजा जनवरी के प्रथम सप्ताह से प्रदेश के अधिकाधिक शिक्षा मित्र लखनऊ में डेरा डालेंगे। मांगों के निदान होने तक अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया गया है।

ये चेतावनी आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ कुशवाहा ने कही। वह रविवार को मिठवल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय देवरिया में जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक प्रत्येक जिलों में चल रहे शिक्षा मित्र जन जागरूकता अभियान के तहत आयोजित थी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय से संगठन और सरकार के बीच सकारात्मक बातचीत चल रही, इसके बावजूद समस्या का हल न होना चिंता का विषय है। अब संगठन आरपार की लड़ाई लड़ने का निर्णय ले चुका है। प्रांतीय महामंत्री उमेश पांडेय ने कहा कि एकजुटता का प्रदर्शन करें। निश्चय ही सरकार को अपने पक्ष में लाने का कार्य शीर्ष नेतृत्व करेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष यदुवीर सिंह यादव ने कहा कि संघर्ष के कोख से पैदा होने वाले शिक्षा मित्रों को संघर्ष के रास्ते पर ही चलकर न्याय लेना होगा। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष हेमंत शुक्ला ने सभी से एकजुट होकर जनवरी के प्रथम सप्ताह से लखनऊ में होने वाले आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक को गोरखपुर के जिलाध्यक्ष गदाधर दुबे समेत विजय गुप्ता, अजय कुमार, अशोक अवस्थी, पवन शुक्ला, रामसुख चौधरी, हरिश्चंद्र चौरसिया, वंदना सिंह, प्रर्मिला देवी, रीता देवी, चंद्रावती, प्रियंका सिंह, रश्मि त्रिपाठी, संजय यादव, सुभाष यादव, धनन्जय मिश्र, अजीमुद्दीन, रवि पांडेय, विनोद पांडेय, रामदास चौधरी, जय प्रकाश त्रिपाठी, अतुल राय, अभिषेक चौधरी, विजय प्रताप सिंह, सुशील मिश्र, अनिल श्रीवास्तव, नफीस अंसारी, अवधेश पांडेय, सुबास यादव आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री श्याम बिहारी चौधरी ने किया।

Leave a Reply