2021 में पास हुए शिक्षक अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन 7 मई को
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। जनपद में सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में वर्ष 2021 में शुरू की गई शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन गुरुवार को बीएसए कार्यालय में होगा। यह जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में दिया।
बीएसए ने बताया कि सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में नियुक्ति के लिए पात्र छह अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची कार्यालय को प्राप्त हो चुकी है। चयनित अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों के सत्यापन हेतु गुरुवार 7 मई 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे बीएसए कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में अंकित दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित प्रतियों के साथ मूल अभिलेख भी प्रस्तुत करने होंगे।
बीएसए ने बताया कि दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति संबंधी अंतिम प्रक्रिया पूरी कर संबंधित विद्यालय प्रबंधन को अग्रेषित कर दी जाएगी। बीएसए ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की है।





