शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सपा प्रत्याशी की जीत के लिए सपाईयों ने झोकी ताकत
अजीतसिंह
![](https://kapilvastupost.com/wp-content/uploads/2020/11/ajit469-1024x766.jpg)
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर- फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षत्र से समाजवादी पार्टी एवं वित्तविहीन शिक्षक संघ के संयुक्त प्रत्याशी व विधान परिषद सदस्य अवधेश यादव की जीत सुनिश्चित करने के लिए सपाईयों ने अंतिम समय में पूरी ताकत झोंक दी है। उनका दावा है कि वे पुनः इस सीट को जीतने में कामयाब होंगे।
रविवार को सपा के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव की अगुवाई में सपाईयों ने कपिलवस्तु, शोहरतगढ़, बांसी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षक मतदाताओं से मिलकर सपा प्रत्याशी के पक्ष मतदान करने की अपील की। यादव ने कहा कि सपा सरकार में शिक्षकों के मान सम्मान के साथ बेहतरी के लिए खजाना खोल दिया था। पेंशन बढोत्तरी भी मुलायम सिंह यादव की देन है। जिसका लाभ सेवानिवृत्त शिक्षकों मिल रहा है। वहीं भाजपा सरकार में आमजन के साथ ही शिक्षकों का भी उत्पीड़न चर्म पर है। इससे छुटकारा पाने के लिए सपा की मजबूती हर क्षेत्र में बेहद अवश्यक है।
लालजी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता आजिज आ चुकी है। यह सरकार शिक्षा के स्तर को खत्म करने पर तुली है।उन्होंने लोगों से अवधेश यादव को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक विजय पासवान, राम चंद्र यादव, कामता यादव, चंद्रमणि यादव, विजय यादव, हरीराम यादव, कलाम सिद्दीकी, सब्बू सलीम, कलाम सिद्दीकी, हारुन, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।