चेतियां क्षेत्र के शिमंदिरों पर उमड़े श्रद्धालु, किया जलाभिषेक और मांगी इच्छित मनोकामनाएं

March 11, 2021 2:38 PM0 commentsViews: 193
Share news

अमित श्रीवास्तव

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर।  क्षेत्र के शिव मंदिरो पर आधी रात से ही महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक करने वाले भक्तो का तांता लगा रहा। क्षेत्र के बौरहवा बाबा मन्दिर, बड़हर घाट मन्दिर, मोती सागर शिव मंदिर पर भारी भीड़ रही।इन मंदिरों में सबसे ज़्यादा भीड़ मोती सागर शिव मंदिर व बौरहवा बाबा मंदिर पर रही। जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंच कर जलाभिषेक किया और भोले शंकर से मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की।

 

मोती सागर शिव मंदिर चेतिया क्षेत्र का ऐतिहासिक मंदिर है। इस मंदिर में जो शिव लिंग है वो दिवलिंगी है। मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान शिव के साथ माँ पार्वती भी विराजमान हैं। यहाँ जो शिव लिंग है वो स्वयं भू हैं ऐसी लोगों की मान्यता है।यूँ तो इस मन्दिर पर आम दिनों में भी भक्त आते है और जलाभिषेक करके मनौती मांगते है।लेकिन महाशिवरात्रि पर हजारो भक्त इस शिव मन्दिर पर जलाभिषेक करके भगवान से मनौती मांगते है।यहाँ आने वाले शिव भक्तो का कहना है इस मंदिर पर जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान की पूजा अर्चना करके कुछ मांगता है भगवान उसकी मनोकामना पूरी करते है।

जहाँ एक तरफ शिव मंदिरो पर भक्तों की काफी भीड रही तो वही स्थानीय थाने और चेतिया चौकी पुलिस सुबह से ही क्षेत्र के सभी मंदिरों पर सुरक्षा मे लगी रही।मन्दिरों पर महिला कांस्टेबल और पुरुष कांस्टेबल सुरक्षा के लिए मौजूद रहे। मोतीसागर शिव मंदिर पर मंदिर के सदस्य भी भक्तों को जलाभिषेक करने में मदद करते दिखे। इस मंदिर पर योगेन्द्र प्रसाद मिश्रा, राकेश गुप्ता,मुन्नू गुप्ता,वंदना गुप्ता, अजय तिवारी, अमर श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, राजन, राधेश्याम गुप्ता, गुड्डू सिंह, मंटू सिंह, अभिषेक, ऋषिकेश, प्रेम शंकर लाल,  आशीष, मनीष समेत बड़ी संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए पहुँचे।                                                                                                                                                                                                                                                                                    

Leave a Reply