बेटे शक्ति मणि की मौत से शक्तिविहीन बन गये पूर्व भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र मणि

June 7, 2017 11:53 AM0 commentsViews: 1592
Share news

नजीर मलिक

shakti-and-narendr-mani

 

सिद्धार्थनगर। कहते हैं दुनियां का सबसे बड़ा बोझ है बुजुर्ग बाप के कंधों पर जवान बाप के बेटे का जनाजा या अर्थी। डुमरियरगंज के तुरकौलिया तिवारी निवासी भाजपा के निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष नरेन्द्रमणि त्रिपाठी भी आज उसी बोझ से दब कर टूटने की ओर हैं। आज उनके २६ साल के बेटे शक्तिमणि त्रिपाठी ने दुनियां को अलविदा कहा दिया। इस खबर के बाद से ही डुमरियागंज के सियासी हल्कों में हाहाकार तो उनके गांव जवार में मातम छा गया है।

मीडिया जगत और सामाजिक सरोकारों से जुड़े शक्ति सबके चहेते नौजवान थे। मंगलवार की रात वो एक कार्यक्रम में थे। वहीं सर में तेज दर्द उठा। सभी उन्हें डुमरियागंज के बेवा अस्पताल ले गये। डाक्टरों को लगा मामला जटिल है, शायद न्यूरो प्राब्लम है तो परिजन इलाज के लिए उन्हें लेकर लखनऊ भागे। लेकिन आज उन्होंने तड़के दम तोड़ दिया। उनकी लाश गांव लाई जा रही है।

शक्ति एक राजनीतिक परिवार के युवा थे। लेकिन मिलनसार इतना कि उसके विपरीत विचारधारा के लोग उन्हें बहुत प्यार करते थे। उनके पिता पूर्व भाजपा अध्यक्ष इस सदमे से टूट ही गये हैं। वास्तव में शक्ति उनकी राजनीतिक शक्ति भी थे। पिता के छूटे राजनीतिक कार्यो को वह जिम्मेदारी से निभाते थे। शक्ति के न रहने से नरेन्द्र मणि आज शक्ति विहीन हो चुके हैं। शक्ति की पत्नी तो दुख में पागल हो रही हैं।

शक्ति की मौत की खबर पर उनके गांव तुरकौलिया स्थित उनके आवास पर हजारों का हुजूम है। घर में रुदन मचा हुआ है। उनके चौराहे कोनकटी पर हजारों लोग खड़े होकर लखनऊ से आ रही लाश के इंतजार में खड़े हैं। सैकड़ों आंखों में आंसू है। बस अब लागों की एक ही चाहत है शक्ति के अखिरी दर्शन की।

शक्ति के आकस्मिक निधन पर सांसद जगदम्बिका पाल, पूर्व मंत्री कमाल यूसुफ, भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप चतुर्वेदी, मनोज चौबे आदि ने मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नरेन्द्र मणि के प्रति संवदना व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply