शोहरतगढ़ में दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप आयोजित, 190 बच्चों के मिलेगा लाभ

August 29, 2026 7:59 PM0 commentsViews: 44
Share news

अजीत सिंह 

 

सिद्धार्थनगर। शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में एक दिवसीय दिव्यांग उपकरण मापन कैंप शनिवार को समग्र शिक्षा सिद्धार्थनगर (बेसिक शिक्षा विभाग) द्वारा एलिम्को (ALIMCO) कानपुर के तकनीकी सहयोग से आयोजित किया गया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी की देखरेख में आयोजित कैम्प में क्षेत्रों से आये कुल 190 दिव्यांग बच्चों ने पंजीकरण हुआ। चिन्हित दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों नवम्बर माह में उपलब्ध कराया जायेगा।

एलिम्को कानपुर की विशेषज्ञ टीम द्वारा गहन परीक्षण के बाद इनमें से 180 बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों (जैसे ब्रेल किट, सीपी चेयर, एम0आर0 टी0एल0एम0 किट, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, हियरिंग ऐड, बैसाखी, कैलीपर इत्यादि) के लिए चिन्हित किया गया। नवंबर में वितरण कैंप का आयोजन कर सभी चिन्हित बच्चों को उपकरण वितरित किया जाएगा।

कैंप में एलिम्को कानपुर से आए कृत्रिम अंग विशेषज्ञ अमर बहादुर व फैसल करीम, ऑडियोलॉजिस्ट, बाल गोपाल चौधरी, टेकनीशियन गौरव तिवारी तथा डाटा मैनेजर आकाश सैनी ने बच्चों का तकनीकी मापन व परीक्षण किया। फिजियोथैरेपिस्ट में डॉ0 खुर्शीद आलम एवं विशेष शिक्षकों की टीम ने सराहनीय योगदान दिया।

इस अवसर पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी व विशेष शिक्षकों में जितेंद्र कुमार, रामभरत, अभिषेक कुमार, बाबूलाल, पवन, वीरेंद्र, अवनीश त्रिपाठी, सतीश चंद्र, राकेश चौधरी, राघवेंद्र मिश्रा, आज्ञा राम चौधरी, आशीष कुमार, राम सिंह, राजेश त्रिपाठी, प्रद्युमन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply