शार्ट शर्किट से आग, एक लाख से ज्यादा की सम्पत्ति जल कर खाक

November 9, 2018 3:33 PM0 commentsViews: 429
Share news

 

अजीत सिंह

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम चौखड़ा में आग लग जाने से एक लाख से ज्यादा का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की सजगता से आग पर काबू पाया गया। घटना शाम सात बजे के आस पास की है। घटना का कारण शार्ट शर्किट बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चौखडा निवासी दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ रामू के घर में 8 नवंबर शाम के समय लगभग 7:00 बजे शॉर्ट सर्किट से छत के ऊपर वाले कमरे में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते की पूरा घर धुए से भर गया तथा सामान जलने लगा। यह देख डर की वजह से लोग घर से बाहर निकल गये।

घर से निकलती लपटें और धुओं देख मौके पर  ग्रामीणों का हुजूम जुट। लोगों ने फोन कर बिजली सप्लाई बाधित करया तब कही जाकर आग पर आग काबू पाया जा सका। मगर इस दौरान  घर के कूलर सोफा बेड सहित अन्य कीमती  तमाम सामान जिनकी कीमत एक लाख से से ज्यादा ही  होगी जलकर राख हो गया।

 

Leave a Reply