श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सदर विधायक ने गौशालाओं में गऊ पूजन कर खिलाया गुड़ चना केला

August 19, 2022 8:22 PM0 commentsViews: 156
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक गौशाला योजना के अंतर्गत संचालित स्थाई एवं अस्थाई गौशालाओं पर आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक (प्रशासन एवं विकास) द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आज जनपद सिद्धार्थनगर में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एमपी सिंह के नेतृत्व में जनपद के 53 गौशालाओं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम संपन्न किया गया।

जनपद के प्रथम वृहद गौ संरक्षण केंद्र महरिया पर सदर विधायक श्यामधनी राही द्वारा गौ माता का पूजन किया गया तथा पूजन के उपरांत उनको गुड़, चना, केला खिला कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गई। इस मौके पर गौ भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं में  गौशाला योजना है।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी गोवंश को सुरक्षित करने के लिए गौशालाओं का निर्माण कराया है। हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि बेसहारा पशुओं को गौशालाओं के माध्यम से संरक्षित रखा जाए। उन्होंने गौशाला के संचालन के लिए समय समय पर सहयोग देने का वादा भी किया।

इससे पहले जनपद के समस्त गौशालाओं के संचालन समिति के साथ मिलकर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं पशुधन प्रसार अधिकारियों ने सभी गौशालाओं पर गौ माता का पूजन करने के उपरांत गौवंशो को केला, गुड़, चना खिलाकर उनकी आवश्यकतानुसार चिकित्सिय जाँच किया गया

उक्त मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उसका बाजार जगदीश जायसवाल, ग्राम प्रधान महरिया ओम प्रकाश, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नौगढ़ डॉ आर बी यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जावेद अहमद, पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति, रमेश चंद सहित रिंकू पाल, पूर्व प्रधान राजाराम पूर्व ब्लाक प्रमुख उसका बाजार दयाराम लोधी सहित ग्राम वासी एवं गौ श्रमिक उपस्थित रहे।

इसी प्रकार से अस्थाई गौ आश्रय स्थल, रामगढ़ पर भी खंड विकास अधिकारी, नौगढ़ अरुण कुमार श्रीवास्तव, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, नौगढ़ डॉ. आरबी यादव एवं पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति, एडियो आईएसबी विजय मिश्रा, ग्राम प्रधान नसीम अहमद द्वारा गो पूजन कर केला, गुड़, चना खिलाने के उपरांत गोवंश को मिनरल मिक्सर दिया गया।

Leave a Reply