भाजपाईयों ने फूंका पूर्व कांग्रेसी मंत्री शशि थरुर का पुतला, बयान पर जताया गुस्सा
संजीव श्रीवास्तव
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री शशि थरुर के बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सोमवार को सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर उनका पुतला जलाया।
जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर की अगुवाई में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता आज पूर्वान्ह 11 बजे साड़ी तिराहे पर एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि शशि थरुर के बयान से शहीदों का अपमान हुआ है। इस बयान पर शशि थरुर को माफी मांगनी चाहिए, वरना भाजपा कार्यकर्ता उनको कभी माफ नहीं करेगा।
कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जताते हुए तिराहे पर शशि थरुर की पुतला जलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने कहा कि थरुर ने जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया की तुलना अमर शहीद भगत सिंह से की है। थरुर के इस बयान से शहीदों की भावनाओं को ठेस लगी है। इसके लिए कांग्रेसी नेता थरुर को देश की जनता से माफी मांगनी पडे़गी।
इस अवसर पर लाल जी त्रिपाठी, गौरव मिश्रा, घनश्याम जायसवाल, देवेन्द्र मिश्रा, नितेश पांडेय, श्याम सुंदर मित्तल, अरविंद उपाध्याय, मंगल चौरसिया, सुभाष मिश्रा, उदय लाल वर्मा, राम लखन उपाध्याय, दीपक मौर्य, फूलचन्द्र जायसवाल, बिंदुमती मिश्रा, आशीष शुक्ला, बबलू, सम्पूर्णानंद, भुवनेश्वर, रामसनेही निषाद, राजेश पांडेय, पंकज, राजू यादव, गुड़िया, कन्हैया पासवान आदि की उपस्थिति रही।





