निकाय चुनाव पर बोले जगदम्बिका पाल, अवरूद्ध विकास को भाजपा ही दे सकती है गति

November 13, 2017 10:55 AM0 commentsViews: 261
Share news

––– श्याम बिहारी जायसवाल के चुनाव कार्यलय का उद्घाटन

नजीर मलिक


सिद्धार्थनगर। नगरपानलका सिद्धार्थनगर से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी श्यामबिहारी जायसवाल के चुनाव कार्यलय का उद्घाटन करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा है  कि पूर्व के अध्यक्षों द्वारा नगर के विकास के लिए आये धन के दुरूपयोग के चलते नगर का विकास ठहर गया है। इसे गति देने का काम भाजपा कर सकती है। इसलिएए जनता को चाहिए कि वह भाजपा उम्मीदवार की विजय सुनिश्चत करे।
चुनाव कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में हर तरफ चौमुखी विकास हो रहा है। भाजपा की कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है। हम जो कहते हैं वह करके भी दिखाते हैं। नगरपालिका में भी विकास की गति तेज करने करा भाजपा का वादा है।
उन्होंने जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि आप नगर व स्वयं के विकास हेतु प्रत्याशी को जीतायें। जिससे आने वाले समय में हर तरफ भ्रष्टाचार मुक्त विकास ही विकास हो और सभी के सपने साकार हो सकें। सांसद ने पार्टी वर्करों से चुनाव में निरंतर जनसम्पर्क की अपील भी की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने तथा संचालन राजेश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम को इटवा विधायक डा. सतीश द्विवेदी, पूर्व ब्लाक प्रमुख कौशलेंद्र त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजू सिंह, दीपक मौर्या, परमात्मा पांडेय, युवा नेता विनित सिंह, भुवनेश्वर शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।

 

Leave a Reply