श्यामधनी राही के प्रचार में निकले ब्राम्हण समाज के अगुवा, कहा- भाजपा की जीत पक्की

February 21, 2022 4:42 PM0 commentsViews: 640
Share news

अजीत सिंह

 

सिद्धार्थनगर। विधानसभा 303 कपिलवस्तु के भाजपा विधायक के विधायक व प्रत्याशी श्यामधनी राही के प्रचार में में ब्राम्हण समाज के लोग खुलकर उतर आए हैं। ब्राम्हण संघ ने कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में लोगों से वोट भी मांगा और पूरे प्रदेश के विप्र समाज से भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वाहन किया।

ब्राम्हण महासभा के प्रमुख पं. राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी और सर्वजन हिट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्यामधनी राही ने कपिलवस्तु विधानसभा में प्रचार के दौरान कहा कि भाजपा ही देश और प्रदेश में भयमुक्त समाज का निर्माण कर सकती है। अन्य पार्टियां परिवार और निजी विकास की बाट जोहती हैं। भाजपा सरकार में हमारा राष्ट्र और स्वाभिमान सुरक्षित है।

भाजपा प्रत्याशी श्यामधनी राही ने कहा कि पूज्य योगी जी ने प्रदेश का चौमुखी विकास करने में ही पूरा कार्यकाल विताया। कोरोना काल में उन्होंने रात दिन एक कर प्रदेश की जनता को दूसरे राज्यों से सकुशल लाया और हर सम्भव सेवा किया। जनता की भागीदारी वाली योगी जी की सरकार बनने जा रही है।

इससे पहले कपिलवस्तु विधानसभा के विधायक व भाजपा प्रत्याशी श्यामधनी राही द्वारा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा संयुक्त विप्र मोर्चा के प्रमुख संयोजक पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी, सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम नारायण चौबे, सिध्दार्थनगर के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुधीर पांडे सहित संगठन के अन्य पदाधिकारीयो को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply