सिद्धार्थ प्रेस क्लब सदर तहसील इकाई का गठन, जयराम अध्यक्ष शिवेंद्र महामंत्री निर्वाचित

August 20, 2021 10:56 PM0 commentsViews: 328
Share news

– अन्य तहसीलों में भी कार्यकारिणी गठित होगी

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ प्रेस क्लब सदर तहसील के सदस्यों की एक बैठक हुई। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए तहसील इकाई का गठन किया गया। इस मौके पर सर्वसम्मत से जयराम यादव को सदर तहसील का अध्यक्ष और शिवेंद्र सिंह को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी निर्विरोध चयन हुआ।

अशोक मार्ग ‌स्थित लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस पर सिद्धार्थ प्रेस क्लब की बैठक जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। जिला इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद झा, महामंत्री राशिद फारूकी, कोषाध्यक्ष कैलाश नाथ द्विवेदी की मौजूदगी में सदर तहसील इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मत से सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ।

इनमें जयराम यादव अध्यक्ष, वीरेंद्र पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम अदालत गुप्ता कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सुशील मिश्रा कोषाध्यक्ष, फरीद अहमद सल्फी और राकेश मिश्र संगठन मंत्री, अनिल शुक्ला संप्रेक्षक बने। संरक्षक मंडल में पीसी गुप्ता, रूपेश सिंह, रामायण मिश्रा, एके श्रीवास्तव, हरिशंकर सिंह, अनूप श्रीवास्तव, नितेश पांडेय, देवेंद्र श्रीवास्तव शामिल किए गए।

जबकि इरशाद अहमद खां, प्रेम कौशल, विनोद मणि त्रिपाठी, महेंद्र श्रीवास्तव, दीपेंद्र चौधरी कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को गतिशील बनाने की अपेक्षा की। उन्होंने बताया कि अन्य तहसीलों में भी इकाई गठित की जाएगी। इस मौके पर अजय पाठक, प्रशांत सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, सोनू वरुण, नीरज कन्नौजिया भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply