शिक्षा मित्रों ने इटवा विधायक को ज्ञापन दे कर मदद की गुहार की

July 31, 2017 5:51 PM0 commentsViews: 188
Share news

आरिफ मुकसूद

इटवा, सिद्धार्थनगर । डाक बंगले पर रविवार को आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के लोगो ने भाजपा विधायक सतीश चन्द्र द्विवेदी को ज्ञापन देकर पुनः सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने की मांग की है । शिक्षा मित्रों ने विधायक से कहा गया है कि वह मुख्यमंत्री से इस समस्या का समाधान करा कर हजारों शिक्षामित्र के परिवारों के घर रोटी का इंतजाम करें।

भाजपा विधायक सतीश चन्द्र द्विवेदी को दिये गये ज्ञापन मे शिक्षा मित्रो ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के फैसले से हम लोगो के समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है । हमारे साथी हताशा की स्थिति मे है ।उनके रोजी रोटी को बरकरार रखने के लिये प्रदेश सरकार से अध्यापक सेवा नियमावली मे शीघ्राति शीघ्र संशोधन कराकर पुनः सहायक अध्यापक बनाये जाने से इस स्थिति से उबारा जा सकता है ।हमे पूर्ण विश्वास है कि आप इस मामले मे हम शिक्षा मित्रो की अवश्य मदद करेगे ।

ज्ञापन देने वालो मे आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष हेमन्त शुक्ला ,हरिश्चचन्द, पवन शुक्ला, अवधेश पाण्डे , रमा सिह, रामकुवेर, केसरी नंद, राम गोपाल श्रीवास्तव , सीता राम, राम सुरेश, मोती चन्द्र, सदानन्द, आदि लोग मौजूद रहे। बिजली की रौशनी देखने को तरस रहा गाँव और विकास की बाट जोह रहे ग्रामवासी ।।

Leave a Reply