पूर्व प्राचार्य आरपी सिंह ने महाविद्यालय के प्राचार्य पर किया जानलेवा हमला? मामला पुलिस में

August 21, 2017 7:45 PM0 commentsViews: 1072
Share news

दानिश फ़राज़

घायल होने के बाद अस्पताल में इलाज कराते प्राचार्य अनिल चंद

शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर। अपनी छात्रा संग अश्लील वार्ता के चलते काफी सुर्ख़ियों में बटोर चुके स्थानीय शिवपति महाविद्द्यालय के पूर्व प्राचार्य आर.पी. सिंह (जूनियर) एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार उन पर कालेज के प्राचार्य पर कालेज परिसर में ही जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में प्राचार्य घायल होकर बेहोश हो गए। उन्हे फौरन अस्पताल ले जाया गया है। प्राचार्य के सर में चोटें लगी हैं। साथ ही एक अन्य टीचर को भी चोट आई है। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व प्राचार्य आर.पी.सिंह आज सोमवार सुबह 11 बजे महाविद्द्यालय पहुचे और प्राचार्य अनिल चन्द से किसी मूद्दे पर नोकझोंक करने लगे। बताया जाता है कि इस पर वहां मौजूद अध्यापक प्रमोद पांडे ने पूर्व प्राचार्य आर पी सिंह को टोका और कहा कि प्राचार्य से ऐसे बात नही की जाती है। इस पर पूर्व प्राचार्य बेहद गुस्से में आ गए।
बताया जाता है कि इसके बाद डॉ आर पी सिंह गुस्से से आग बबूला होकर प्राचार्य पर कुर्सी द्दे मारा। इसके बाद वह लोहे की रॉड लेकर प्राचार्य और प्रमाड पांडेय पर पिल पड़े। इस घटना ने प्राचार्य अनिल चंद के सर में काफी चोटें आईं। प्रमोद पाण्डेय भी चोटिल हो गए। लोगो ने किसी तरह बीच बचाव कर के प्राचार्य अनिल प्रताप चंद और प्रमोद पांडे को अस्पताल पहुचाया। इस घटना की खबर से पूरे टाउन में हलचल मच गयी। बाद में घटना की खबर शोहरतगढ पुलिस को दी गयी।

इस मामले पर थानाध्यक्ष शमशेर सिंह ने कहा कि पूर्व प्राचार्य आरपी सिंह के खिलाफ तहरीर मिल गयी है। उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर करवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक थाने पर भीड़ जुटी हुई थी। इस घटना से लोगो में बेहद आक्रोश

छात्रा से अश्लील फ़ोन प्रकरण के बाद से वैर रखते थे  आरपी सिंह- प्राचार्य 

बताते चलें कि एक हिंदूवादी सांगठं से जुड़े डॉ आरपी सिंह अक्सर विवादों में घिरते रहे हैं। कुछ माह पहले उनका एक ऑडियो टेप भी वायरल हुआ था, जिसमे वह अपने ही कालेज की एक छात्र से बेहद अश्लील आण्डाज़ में बात कर रहे थे। ये आडियो पूरे पूर्वांचल में चर्चा का विषय बना था।
इस बारे में होश् में आने पर प्राचार्य चन्द ने बताया कि छात्र से अश्लील हरकत के आडियो का खुलासा होने पर आरपी सिंह को निलंबित कर मुझे प्राचार्य बनाया गया था। तभी से खुन्नस रखते हैं। गत 15 अगस्त को भी उन्होंने कालेज परिसर में गाली गलौज किया था। इस बारे में पूर्व प्राचार्य से फोन संपर्क न हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल पाया।D

Leave a Reply