लखनऊ की परिवर्तन रैली की अमर सिंह ने बनाई रणनीति

December 29, 2016 3:31 PM0 commentsViews: 304
Share news

आकाश कुमार

bjp-amar

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ टाउन स्थित भाजपा कार्यालय पर स्थानीय कार्यकार्ताओं की बैठक में लखनऊ में आयोजित परिवर्तन महारैली में अधिक से अधिक भागीदारी की रणनीति पर विचार किया गया और लखनऊ जाने के लिए साधनों की व्यवस्था की रणनीति बनाई गयी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता अमर सिंह चौधरी ने कहा कि लखनऊ की परिवर्तन महारैली यूपी चुनाव के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री द्वारा सम्बोधित किये जाने वाली इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश के कोने–कोने से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं का लखनऊ पहुंचना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए यों तो चार पहिया वाहनों का इंतजाम किया गया है, मगर वाहन कम पड़ने की दशा में शेष लोगों को ट्रेन से भी ले जाने की व्यवस्था की गयी है।

अंत में अमर सिंह ने कहा कि जो कार्यकर्ता लखनऊ चलना चाहते हैं। उनसे मिलकर या फोन से वार्ता कर जानकारी दे दें, ताकि यात्रा के इंतजाम में कोई परेशानी न हो। बैठक में भाजपा के सभी सेक्टर प्रमुख व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply