इश्क–मुश्क के चक्कर में घर से भाग गईं नाबालिग बहनें, एक गिरफ्तार

March 2, 2016 8:40 AM0 commentsViews: 419
Share news

अजीत सिंह

8888

सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम जामडीह की दो नाबालिग बहनें घर से गायब हो गईं। उनके अपहरण का आरोप उसी गांव के एक युवक पर लगा है। मामला इश्क का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी फरार है।

खबर है कि १५–१६ साल उम्र वाली दोनों बहनें सोमवार की रात में शौच के बहाने घर से निकलीं थीं। उसके बाद से वह घर नहीं लौटीं। बतातें हैं कि रात भर दोनों की खोजबीन की गई। आखिर में मंगलवार को लड़की के पिता ने खेसरहा थाने पर मामले की सूचना दी।

लड़कियों के बाप का आरोप है कि गांव में अपनी मौसी के धर रह रहा मुबारक नाम का युवक दोनों बहनों को बहला फुसला कर भगा ले गया है। इस सूचना के बाद पुलिस लड़कियों को खोजने में जुट गईए लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।

थक हार कर पुलिस ने शक की बिना पर मुबारक के एक करीबी को हिरासत में ले लियाए लेकिन मुबारक और दोनो बहनों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र शमा के मुताबिक दोनों लड़कियों और मुलजिम की तलाश जारी है।

दूसरी तरफ गांव में आम चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। मगर उनमें से एक बहन का रियता उस युवक से नही थाए फिर वह क्यों भागीए यह सवाल भी सबके जेहन में है। क्या दूसरी बहन का संबंध किसी अन्य युवक से था, पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।

 

Leave a Reply