समजवादी छात्रसभा का सदस्यता अभियान चालू, पहले दिन डेढ सौ लोगों ने ली सदस्यता

September 27, 2021 3:23 PM0 commentsViews: 225
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देश पर समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों द्वारा शिवपति महाविद्यालय शोहरतगढ़ गेट के सामने कैंप लगाकर समाजवादी छात्रसभा सदस्यता अभियान एवं युवाओं का आनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनाने की शुरुआत की गयी। यह अभियान 27 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक चलेगा।

इस दौरान समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर ने कहा की आज पहले दिन सदस्यता अभियान में जिस तरीके से छात्रों नौजवानो ने उत्साह दिखाया है निश्चित ही आने वाले 2022 के चुनाव में सपा की सरकार बनेगी।

जिला सचिव वकार मोईज खान ने कहा कि समाजवादी छात्रसभा द्वारा पूरे प्रदेश में छात्र नौजवान जागरूकता कार्यक्रम के तहत अभियान चलाया जा रहा है। पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी में युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सदस्यता अभियान कार्यक्रम में रामू यादव, जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर मिश्र, जिला उपाध्यक्ष मो. शहजाद, अभिषेक यादव, आमिर खान, महेश यादव, वसीम अंसारी, आदित्य सिंह, आरिफ खान, कादिर खान, सहयोग रौनियार, इमरान खान, सैफ नवाज़ समेत सैकडो समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply